Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/ahscw237zdpo/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने किया 12 घंटे का बंद - Kolkata Saransh News

सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने किया 12 घंटे का बंद

सिलीगुड़ी, 29 अप्रैल। सिलीगुड़ी में रविवार रात भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जय श्री राम के नारे को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमले किए जाने के विरोध में पार्टी ने सोमवार को 12 घंटे का बंद आहूत किया है। घटना में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए थे। घटना रविवार को सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा दो नंबर अंचल की है। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जता रहे है।

बताया जा रहा है कि रविवार को माटीगाड़ा दो नंबर अंचल में जय श्री राम के नारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गई। इसके बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है इस दौरान तृणमूल के कुछ गुंडो ने धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे महिला सहित छह भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सिलीगुड़ी में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरूण मंडल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला करने वाले तृणमूल के गुंडों को जब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक उनका प्रदर्शन चलता रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *