
आसनसोल। आसनसोल शिल्पांचल के हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार क्रांति सिंह की पत्नी पूजा सिंह का कल रात दुर्गापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।कुछ दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था शनिवार को सिजेरियन से उन्होंने एक प्रीमेच्योर शिशु को जन्म दिया बच्चा भी फिलहाल एनआईसीयू में है। सिजेरियन बाद से ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी रविवार की रात करीब 8:00 बजे अस्पताल में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पूजा 42 साल की थी इस असमय निधन से क्रांति सिंह और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस क्षेत्र के सभी पत्रकारों और अन्य गणमान्य लोगों ने पूजा सिंह के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनको सांत्वना दी है। देर रात शव को दुर्गापुर से जेके नगर उनके आवास पर लाया गया आज रानीगंज के मेजिया घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
