राम नवमी के उपलक्ष में राम मंदिर के पास जल एवं शरबत सेवा

 कोलकाता ; हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा राम मंदिर के पास 17 अप्रैल 2024 को राम भक्तों और यात्रियों की सेवा हेतु जल और शरबत सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता,प्रधान सचिव  बिमल दीवान और संयुक्त सचिव  पवन बंसल की देखरेख और मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट तथा मिनाक्षी बिहानी के सहयोग से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला।इस बार राम नवमी के दिन लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।भारी संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे राम जयकारा करते हुए देखे गए।इस दौरान  रोहित बिहनी,  महेश मित्तल, रतन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अशोक ओझा, अरुण झुनझुनवाला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *