मतदान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की तबीयत बिगड़ी

CISF

जलपाईगुड़ी, 16 अप्रैल । लोकसभा चुनाव-2024 की ड्यूटी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान अचानक बीमार पड़ गया। सीआईएसएफ की 511वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत चंद्रकांत भगत (45) की मंगलवार सुबह धुपगुड़ी के डाउकीमारी हाई स्कूल के अस्थायी कैंप में अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद जवान को धुपगुड़ी महकमा अस्पताल ले जाया गया। मालूम हो कि चंद्रकांत भगत का घर झारखंड में है। वह फरक्का में कार्यरत है। उन्हें मतदान ड्यूटी पर धुपगुड़ी में तैनात किया गया है।

बीएमओएच डॉ अंकुर चक्रवर्ती ने बताया कि जवान की नाक से रक्तस्राव हो रहा था। ऐसा भीषण गर्मी के कारण भी माना जाता है। जवान को निगरानी में रखा गया है। जवान की शारीरिक हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *