नजीराबाद सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन

 

अंडाल:नजीराबाद सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंडाल साउथ बाज़ार के नजीराबाद में किया गया ईद मिलन समारोह।इस कार्यक्रम का मकसद देश में सभी धर्मो के लोगों में आपसी एकता को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे सभी धर्मो के धर्म गुरु। सभी धार्मिक गुरुओं ने आपसी भाईचारा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी , अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष कालू बारन मंडल , अंडाल तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौशिक मंडल , धर्म गुरु मौलाना अमजद अली अशरफी , पंडित घनश्याम पांडे , ज्ञानी माखन सिंह , फादर मार्टिन रोडिग्स, इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन सहाना खातून। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नजीराबाद सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *