नेपाली नव वर्ष पर ममता ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता, 13 अप्रैल  । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेपाली नव वर्ष के मौके पर शुभकामनाएं दी है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा है, आज, इस नेपाली नव वर्ष,नवा वर्षा, नया बरसा पर, मैं अपने सभी नेपाली भाषी भाइयों और बहनों, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के पहाड़ी और डुआर्स तराई क्षेत्रों में रहने वालों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

ममता ने आगे लिखा, उनके उत्सव हमारे दिलों में खुशी लाते हैं, हमें भाईचारे की समान भावना से जोड़ते हैं। हम सब मिलकर नए साल के आगमन का जश्न मनाते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *