
जामुड़िया। भारतीय जनता पार्टी की ओर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र सोमवार को जामुड़िया बाजार मे जन सम्पर्क अभियान चलाया गया।जामुड़िया भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान दौरान केन्द्र सरकार के द्वारा दस सालों में किये गये कार्यों को लोगों तक पहुंचाया गया। भाजपा के इस अभियान के तहत ऐसे लोगों से मिलकर उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के दस साल के दौरान किये गये कार्यों से रूबरू कराया गया। यह जनसंपर्क अभियान जामुड़िया सिनेमा मोड़ से शुरू हो कर बाजार इलाके में स्थित छोटे बड़े दुकानदार, फल सब्जी, मैडिकल,कपड़ा एवं फर्नीचर विक्रेता दुकानो में केन्द्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यो को इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर आसनसोल जिला लोकसभा इन्चारज पार्थों सारथी कुंडू मंडल चार अध्यक्ष संजय सिंह, संतोष सिंह, साधन माजी, मिनालकान्ति घोष, प्रशान्त मिश्रा, अशोक नोनिया, राम कुमार के अलावा भाजपा समर्थक मौके पर उपस्थित थे। इस सन्दर्भ मे आसनसोल जिला लोकसभा इंचार्ज पार्थों सारथी कुंडू ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जामुड़िया विधानसभा केंद्र से भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाने के लिए सभी भाजपा कर्मियों को जी तोड़ मेहनत करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो काम हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्यशैली के कारण आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में साल 2024 में एक बार फिर दिल्ली की गद्दी पर उनकी ताजपोशी के साथ मजबूत भारत के निर्माण में लोगों को अपनी भागीदारी निभानी है।उसे देखते हुए यह निश्चित है कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले के चुनावों में इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी बढ़त मिली जो इस बार भी भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा भरोसा है कि जामुड़िया से भारी बढ़त मिलेगी।
