चुनाव में भी तृणमूल के लिए काम कर रही पुलिस, भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप

कोलकाता, 30 मार्च । कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवश्री चौधरी ने शनिवार को कोलकाता पुलिस पर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद तृणमूल के लिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अवैध तरीके से हिरासत में लेकर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने के आरोप लगाए हैं।

दरअसरल देर रात तक पुलिस ने देवश्री चौधरी सहित पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में रखा था जिसे लेकर सवाल खड़े हुए हैं। चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिन में हिरासत में लिए गए पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर रात के समय दक्षिण कोलकाता में ढाकुरिया पुल को लगभग 30 मिनट तक अवरुद्ध रखा। पुलिस ने एक मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जिसके विरोध में चौधरी पुल के बीच में बैठ गईं। विरोध प्रदर्शन के कारण व्यस्त रहने वाले एससी मल्लिक रोड पर यातायात बाधित हो गया। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा निर्वाचन आयोग के अधिकारी ढाकुरिया इलाके में बिना सहमति के एक संपत्ति पर अवैध रूप से लगाए गए भाजपा के झंडे हटा रहे थे, जिन्हें रोकने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस पर तृणमूल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि पांचों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच चौधरी को रात करीब 10:15 बजे लगभग 15 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लेक थाने ले जाया गया। काफी देर बाद उन्हें देर रात रिहा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?