शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल की काव्य संध्या गंगा किनारे संपन्न

हावड़ा:- 19 मार्च की शाम बांधा घाट सलकिया, हावड़ा में ‘शब्दाक्षर’ प्रदेश अध्यक्ष व खुदीराम बोस डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शुभ्रा उपाध्याय के संयोजन में शब्दाक्षर काव्य संध्या का अयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विश्वजीत शर्मा ‘सागर’ ने की। प्रधान अतिथि के रूप में ‘शब्दाक्षर’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह व मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दया शंकर मिश्र मंचासीन थे। सुप्रसिद्ध कवयित्री चित्रा राय तथा राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह विशिष्ट अतिथि द्वय के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थीं। चार घंटे अनवरत चले इस साहित्य समागम में 35 रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। मंचासीन अतिथि रचनाकारों के अतिरिक्त काव्य पाठ करने वालों में चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी, रामपुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी’ मनोज मिश्र, राम नारायण झा, धर्मदेव सिंह, ओम प्रकाश चौबे, रंजीत भारती, कुंदन प्रसाद, सुधा मिश्रा द्विवेदी, सपना खरवार, सुषमा कुमारी, प्रीति साव, प्रिया श्रीवस्ताव, विनोद यादव, गजेंद्र नहटा, गौरी शंकर दास, रामजी जैसवारा, डॉ. राजन शर्मा, आशीष कुमार साव, ज्योतिका प्रसाद, सीमा दुबे, सुनील कुमार दुबे, डॉ. शाहिद फरोगी, आकाश गुप्ता, अनिल घोष, सीमा प्रजापति, कालिका प्रसाद उपाध्याय ‘अशेष’, सागर शर्मा ‘आजाद’ विजया सिंह एवं रामवतार ठाकुर आदि शामिल थे।
समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोता समूह ने काव्य संध्या का रसपान करते हुए रचनाकारों की रचनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन दक्षिण कोलकाता ‘शब्दाक्षर’ जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार धानुक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ‘शब्दाक्षर’ हावड़ा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, भारतीय रेल-सुधा मिश्रा द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?