तृणमूल में शामिल हुए भाजपा विधायक मुकुटमणि अधिकारी

Mukutmani-TMC

 

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी के राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुटमणि अधिकारी ने गुरुवार को पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इसके बाद वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले। तृणमूल कांग्रेस के महिला दिवस की रैली में भी वह अभिषेक बनर्जी के साथ शामिल हुए।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता महिला विरोधी हैं इसलिए उन्हीं के लोग उनका साथ छोड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुटमणि अधिकारी राणाघाट लोकसभा सीट से जगन्नाथ सरकार को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराज थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *