1 घंटे बाद फिर शुरू हुई Facebook की सेवाएं, Instagram यूजर्स अभी भी परेशान

मेटा कंपनी के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक की मंगलवार को दुनियाभर में सेवाएं ठप हो गईं। फेसबुक का Login सेशन अचानक बंद हो गया। इसके बाद यूजर्स ने काफी परेशान दिखे।

यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।

कंपनी की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। करीब 1 घंटे बाद फेसबुक की सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। हालांकि, इंस्टाग्राम में अभी भी यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *