लोकसभा चुनाव 2024: 14-15 मार्च को हो सकता है तारीखों का ऐलान, इसी सप्ताह BJP जारी करेगी दूसरी लिस्ट

 नई दिल्ली : चुनाव आयोग (Election Commission ) द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग 14-15 मार्च को आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

इस बीच जानकारी मिली है कि भाजपा इसी सप्ताह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। BJP ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 195 सीटों के उम्मीदवारों के नाम बताए गए थे।

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने संकेत दिया है कि उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सप्ताह दूसरी लिस्ट को जारी किया जा सकता है। येदियुरप्पा ने कहा कि वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में एक बैठक होगी, जिसमें संभवतः कर्नाटक सहित दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

पहली लिस्ट में कर्नाटक के उम्मीदरों के नाम नहीं थे। यह पूछे जाने पर कि क्या दूसरी लिस्ट में कर्नाटक के सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी? येदियुरप्पा ने कहा कि बहुत संभव है कि ऐसा हो जाए। सभी सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। क्या कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृ्त्व के दिमाग में क्या है। अंतिम फैसला दिल्ली में नेताओं द्वारा लिया जाएगा।

भाजपा ने जारी किए हैं 195 उम्मीदवारों के नाम

गौरतलब है कि भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से पांच, जम्मू और कश्मीर से दो, उत्तराखंड से तीन, अरुणाचल प्रदेश से दो और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव से एक-एक उम्मीदवारों के नाम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?