आसनसोल। राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता नंद बिहारी यादव ने पटना में 3 मार्च को राष्ट्रीय जनता दल के पुकार पर गांधी मैदान में आयोजित की जाने वाली रैली में शामिल होने का आह्वान करते हुए करते हुए कहां की आरएसएस संघ की फ्रंट पॉलिटिकल रूप भाजपा है जो भारत के संविधान को खत्म करना चाहता है श्री यादव ने 3 मार्च को पटना में जन्म विश्वास महा रैली में शामिल होने का आम जनता को आह्वान करते हुए कहा कि मोदी 2014 में सरकार में आया लेकिन उसने देश की जनता को धोखा दिया और मोदी धीरे-धीरे भारत के संविधान को एक दीमक की तरह खत्म करने का साजिश में लगा हुआ है श्री यादव ने कहा मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को जन्म विश्वास महा रैली का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री माननीय लालू प्रसाद यादव एवं इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल होंगे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए तथा भारत के मूल 90% जनता जो इस देश के नागरिक हैं उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए मोदी को केंद्र से हटाना अनिवार्य है श्री यादव ने कहा कि इस परिवर्तन का आगाज राष्ट्रीय जनता दल 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान से मोदी सरकार के खत्म होने का शंख बजाएगा इसमें देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना भारत का राष्ट्र धर्म है और आम जनता राष्ट्र धर्म को बचाने के लिए इस 3 मार्च की रैली में शामिल हो श्री यादव ने कहा कि देश की 80 करोड़ जनता को मोदी भिखारी समझते हुए 5 किलो राशन फ्री में बांटने का प्रवचन देता है जबकि देश की जनता भिखारी नहीं इस देश की जनता प्रजा नहीं इस देश के नागरिक हैं उन्हें रोटी कपड़ा मकान और सम्मान तथा देश के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक सभी देश के जो पहलू है उसमें उनकी हिस्सेदारी है श्री यादव ने कहा कि देश की 90% जनता दलित पिछड़ा गरीब आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग हैं जिनका सत्ता में बराबरी का हकदारी है श्री यादव ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा तथा आम जनता की सत्ता में भागीदारी के लिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आंदोलन किया जा रहा है और मोदी इस देश की समस्त संसाधनों को कारपोरेट और पूंजीपतियों का हवाले कर दिया है लोकतंत्र पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है इसलिए लोकतंत्र को बचाना जरूरी है और संविधान की रक्षा करना हर भारत के नागरिकों का मौलिक अधिकार और राष्ट्र धर्म है इसलिए पटना के गांधी मैदान में शामिल होने का श्री यादव ने आह्वान किया