वाम प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोका

संदेशखाली, 11 फरवरी। हिंसाग्रस्त संदेशखाली जा रहे वाम प्रतिनिधिमंडल पुलिस ने रविवार को रोक दिया। वामपंथी युवा नेता मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नदी के रास्ते संदेशखाली पहुंचने की कोशिश की। वे बैरिकेड तोड़कर नजत फेरी घाट तक पहुंच गये। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वाम प्रतिनिधिमंडल की पुलिस से नोकझोंक और बहस भी हुई। मीनाक्षी ने कुछ देर के लिए नजत बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। हालांकि बाद में वे कोलकाता के लिए रवाना हो गये।

दरअसल पिछले बुधवार से संदेशखाली के एक के बाद एक गांव जल रहे हैं। गुस्से का ज्वालामुखी फूटने के विरोध में स्थानीय महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं। पुलिस और रैफ स्थिति को नियंत्रण में करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार रात से ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ड्रोन उड़ाकर कड़ी निगरानी की जा रही है। गत शनिवार को पुलिस ने रामपुर में भाजपा प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली पुलिस स्टेशन जाने के रास्ते में रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *