आसनसोल: ‘ पश्चिम बंगाल की जमीन काफी उर्वर रही है।यहां के जर्रे – जर्रे में बेशुमार प्रतिभाएं छिपी हुई हैं।जरूरत है उन प्रतिभाओं को ढूंढने की।हम ऐसी ही प्रतिभाओं को ढूंढ कर सामने ला रहे हैं और उन्हें निखारने – संवारने का काम भी करेंगे। ‘ ये कहना है मीडिया पर्सनैलिटी और सोशल एक्टिविस्ट संजय सिन्हा का।रविवार की शाम इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल,कल्चरल विंग की ओर से शहर के कोर्ट मोड़ इलाके में आयोजित टैलेंट हंट 2024 समारोह में संजय सिन्हा ने प्रतिभाओं,अभिभावकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, ‘सही प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण ज्यादातर प्रतिभा दम तोड़ रही हैं। उन सभी प्रतिभाओं को बचाने की जरूरत है। श्री सिन्हा ने कहा कि , ” म्यूजिक कल्चर में आज भी बंगाल नंबर वन है।इस बात के लिए हम बंग वासियों को गर्व है,लेकिन इस मकाम को आगे भी बचाकर रखना है। ” तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने बतौर मुख्य तिथि प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया।इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने सभी प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र,मोमेंटो,मेडल आदि प्रदान किया।ज्ञात हो की सौ से ज्यादा बच्चों ने नृत्य,गीत,ड्राइंग आदि पेश कर समां बांध दिया।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिपक मित्रा,जिला सचिव शांतनु बिस्वास,सिटी अध्यक्ष,विमेंस विंग अनिंदिता बिस्वास,सिटी अध्यक्ष,कल्चरल विंग सुब्रत रॉय आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
