रानीगंज। इस कड़ाके की ठंड से असहाय और जरूरतमंद को बचने के लिए आज फिर प्रयास संस्था ने एक कैंप लगाकर 110 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने का कार्य किया। प्रयास संस्था और उसके सदस्य पिछले 8 दिनों से अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को कंबल दे रही है और लोगों के मांग अनुसार समय-समय पर इसी तरह का कैंप लगाकर जरूरतमंद और असहाय लोगों को ठंड से बचाने का काम करती आ रही है।
इस मौके पर प्रयास संस्था के संस्थापक श्री पिंटू गुप्ता जी ने बताया कि उनकी संस्था 17 दिसंबर से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कंबल दे रही है। अब तक प्रयास संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर लगभग 350 से अधिक कंबलों का वितरण कर चुकी है। इस साल भी संस्था ने 500 कंबल के वितरण का लक्ष्य रखा है।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी आर पी खेतान रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीय,सचिव मनोज केसरी,समाजसेवी ललित झुनझुनवाला,आकाश साव,रीता साव,शर्मिला घोषाल,पूजा महतो,पूनम रावत,भानुप्रिया मुखर्जी, मौसमी दास,सरिता तिवारी,बीना गुप्ता,एवं प्रयास संस्था के सभी सदस्यगण मौजूद थे।