जामुड़िया में अवैध कोयला बालू सहित कई अवैध कारोबार चलने के खिलाफ माकपा ने थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

जामुड़िया। जामुड़िया के विभिन्न क्षेत्रों मे अवैध कोयला और अवैध बालू सहित कई अवैध कारोबार चलने का आरोप लगाते हुए सीपीआई (एम) के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर जामुड़िया थाने में ज्ञापन सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआई (एम) नेता मनोज दत्ता, तापस कवि और सीपीआई (एम) की पूर्व विधायक जहांआरा खान आदि ने किया। इस मौके पर जामुड़िया के पूर्व विधायक जहांआरा खान ने कहा कि हमारी विभिन्न मांगों के समर्थन में जामुड़िया थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जहां जामुड़िया में रात के अंधेरे में अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है। दूसरी ओर कुछ स्थानों पर बालू का कारोबार खुलेआम चल रहा है, इसके अलावा जामुड़िया मे ड्रग्स जैसा घातक नशा का कारोबार भी चल रहा है और यह जानलेवा नशा स्कूलों से लेकर जामुड़िया में लगभग हर जगह फैल गया है। इसे रोका जाना चाहिए और जो लोग इस व्यवसाय में शामिल हैं उन लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए.आगे उन्होंने कहां कि अगर जामुड़िया थाना पुलिस की ओर से इसको लेकर कोई करवाई नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इसको लेकर जामुड़िया थाना प्रभारी ने कहा कि कोयला जहां से निकाला जा रहा है उन जगहों को डोजरिंग कर मिट्टी से भरा जा रहा है, वहीं इसे रोकने का काम केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का है,वहीं बालू के कारोबार पर कहा कि वह वैध है और उनके पास डीएम से अनुमति है। इसके बावजूद हर समय बालू की गाड़ियों की जांच की जा रही है। ड्रग्स को लेकर पुलिस ने कई केस दर्ज किया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।इस मौके पर डिवाइएफआई के जिला कमिटी के सदस्य बिकास यादव,बादल कर्मकार, सुकुमार सांगुइ ,हराधन गोप,सुभाषीस मंडल, आबिर मंडल,पापिया काजी, अब्दुल कयूम, प्रदीप बाउरी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *