मीडिया अपने मंच का दुरुपयोग न होने दे : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur Mathrubhumi Media Kochi 

कोच्चि, 18 मार्च । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को मीडिया को सलाह दी कि वह देश का नुकसान पहुंचाने वाली आवाजों और आख्यानों को अपने मंच का इस्तेमाल न करने दें।

मलयालम भाषा के दैनिक मातृभूमि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे मीडिया बिरादरी से आग्रह करते हैं कि जान-बूझकर या अनजाने में ऐसी आवाज और आख्यान को स्थान देने से बचें, जिनसे भारत की अखंडता खतरे में पड़ती हो। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत राष्ट्र की लोकतांत्रिक प्रकृति हमेशा बनी रहेगी। भले ही कोई कितनी ही घटिया या अतार्किक राय स्वतंत्र रूप से भारत या भारत के बाहर रखे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियों को सबके सामने रखा और कहा कि देश आज मदद मांगने वाला नहीं, बल्कि मदद देने वाला बन गया है।

एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *