तृणमूल नेता मुकुल राय की ब्रेन सर्जरी के बाद हालत स्थिर

फाइल फोटो

कोलकाता, 18 मार्च । तृणमूल नेता मुकुल राय की कोलकाता के अपोलो अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुकुल राय की गुरुवार को कोलकाता के बाईपास के पास स्थित अपोलो अस्पताल में ब्रेन सर्जरी की गई थी। सर्जरी कर उनके ब्रेन में एक चिप लगाई गई है। शनिवार को अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सर्जरी के बाद मुकुल राय की हालत फिलहाल स्थिर है। इसके बावजूद उन्हें और कुछ दिनों तक अस्पताल में रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुकुल राय न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण सेरेब्रल एडिमा से पीड़ित थे। अक्सर उनके ब्रेन में पानी जमा हो जा रहा था। कई बार इसका इलाज भी किया गया। इसके बाद मुकुल रॉय के परिवार ने डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए समस्या के स्थाई समाधान निकालने का फैसला किया। फरवरी में जब मुकुल राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया तो डॉक्टर ने मस्तिष्क में एक चिप लगाने का सुझाव उनके परिवार को दिया। परिवार के सहमति के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए मुकुल राय के मस्तिष्क में एक चिप लगा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *