उपचुनावों में कांग्रेस ने, महाराष्ट्र में BJP से 27 साल बाद छीनी ये सीट, बंगाल में भी जीत

पूर्वोत्तर के तीनों चुनावी राज्यों में कांग्रेस को चाहे बुरी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उपचुनावों के नतीजों ने एक बार फिर पार्टी में जान फूंकने का काम किया है।

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है। तीनों राज्यों में कांग्रेस इस बार सिंगल डिजिट सीटों पर सिमट गई है। हालांकि, महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु के उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

महाराष्ट्र में 27 साल से BJP का गढ़ छीना

महाराष्ट्र के कस्बा पेठ सीट से कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा इस सीट पर पिछले 27 साल से राज कर रही थी। कस्बा पेठ सीट पर कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने भाजपा के हेमंत रसाने को हराया है। इस सीट पर भाजपा 1995 के बाद चुनाव हारी है। इस जीत के साथ ही महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को एक नई संजीवनी मिल गई है।

तमिलनाडु में भी कांग्रेस जीती

तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन ने चुनाव में AIADMK के केएस थेन्नारास्रु को हराया है। इस सीट पर कांग्रेस और डीएमके गठबंधन ने चुनाव लड़ा था, जिसका फायदा उसे मिलता भी दिखा है।

पश्चिम बंगाल में डेढ़ साल बाद खुला खाता

पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में कांग्रेस को सागरदिघी विधानसभा सीट पर जीत मिली है। टीएमसी नेता सुब्रत साहा के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने TMC नेता देबाशीष बनर्जी को यहां हराया है और करीब डेढ़ साल बात जीत पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?