बंगाल के मशहूर लोक गायक सुभाष चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

 

कोलकाता, 25 फरवरी । पश्चिम बंगाल के मशहूर लोक संगीतकार सुभाष चक्रवर्ती का निधन शनिवार को हो गया है। वह 71 साल के थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। ममता ने लिखा है कि मशहूर संगीतकार सुभाष चक्रवर्ती के निधन से काफी दुखी हूं। आज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है उनकी उम्र की 71 साल की। वे अपने लोक संगीत की वजह से बंगाल के घर घर में लोगों के दिलों पर राज करते थे। उनके निधन से लोक संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं उनके परिवार, परिजनों और अनुगानियों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।
सुभाष की बेटी अर्पिता चक्रवर्ती ने शनिवार अपराह्न बताया कि उनके पिता लंबे समय से इलाजरत थे। आज उन्होंने आखिरी सांस ली। वह उम्र जनित कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें सांस‌ लेने में भी तकलीफ थी। शरिर के अधिकतर अंग‌ काम करना बंद कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?