क्रिसमस से पहले शुक्रवार को खुला संतरागाछी ब्रिज

हावड़ा, 23 दिसंबर । सांतरागाछी ब्रिज को शुक्रवार सुबह से खोल दिया गया है। ब्रिज को समय से पहले पूरी तरह से खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि संतरागाछी पुल की मरम्मत का काम क्रिसमस से पहले पूरा कर लिया जाए। 31 दिसंबर की डेडलाइन के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने तेजी से काम किया और समस्या पहले पूरा कर लिया।

ब्रिज की मरम्मत के कारण 19 नवंबर से संतरागाछी पुल आंशिक रूप से बंद था। एक लेन से ट्रैफिक चल रहा था। क्रिसमस की शुरुआत से ही लोग फेस्टिव मूड में आ जाते हैं। ऐसे में त्योहार के कारण ट्रैफिक समस्या होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने काम जल्द पूरा करने का निर्णय लिया। लिहाजा शुक्रवार सुबह से ही पुल पूरी तरह सामान्य है।

इस संबंध में राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री पुलक रॉय ने कहा कि सर्दियों में लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस दौरान किसी को परेशानी न हो। लिहाजा क्रिसमस से पहले शहर के इस महत्वपूर्ण पुल को खोल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *