शरद पूर्णिमा पर उत्सव मिलन समारोह का आयोजन, यह उत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा के गौरव का उत्सव है: संघ

 

चित्तरंजन(संवाददाता): (रविवार) को दक्षिण पश्चिम पूजा मंडप,एरिया 6 प्रांगण में शरद पूर्णिमा के अवसर पर चितरंजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शाखा के सभी सदस्यों द्वारा एक शरद पुर्णिमा उत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस उत्सव के मौके पर चितरंजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शाखा के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने इस अवसर को उत्सव के रूप में यादगार बनाने के लिए एक प्रीतिभोज का आयोजन किया। नगर शाखा इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर देश प्रेम विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। खीर प्रार्थना कर लोगों ने मीठा व्यंजन ग्रहण किया। उत्सव और सद्भाव के माहौल में संघ के सभी स्वयं सेवकों ने उत्सव भोग का आनंद लिया। मान्यता के अनुसार शरद के रात्रि के समय आकाश से टपकने वाला ओश बूंद को अमृत का बूंद माना जाता है। इसी आस्था को मानकर प्रकृति के सानिध्य में सभी स्वयं सेवक ने सामूहिक रूप से इसे अमृत भोग का आनंद लिया। इस मौके पर काफी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे। संघ के स्वयं सेवकों ने बताया कि यह उत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा के गौरव का उत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?