कोलकाता ; अपने चिकित्सा क्षेत्र के सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुवे कोलकाता की विशिष्ट एवं लोकप्रिय सामाजिक संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्थित संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से गाँधी जयंती एवं भारत रत्न शास्त्रीजी के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः १०:३० बजे उपरांत जरूरतमंदों को चस्मों का निःशुल्क वितरण किया। करीब २१० चस्मों का वितरण किया गया। ज्ञात रहे कि संस्था अपने अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी पवन बंसल के नेतृत्व मे लगातार अपने चिकित्सालय में चक्षु परीक्षण, चस्मा वितरण एवम अन्य अस्पतालों से आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती रहती है। माल्या स्टेशन के निकटवर्ती इलाकों के लिए अत्यधिक जरूरतमंद है जिनकी इन कार्यों से अनवरत सेवा की जाती है। संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के साथ चुन्नी लाल पटेल, महेश पंचालंगिया, अनु शर्मा, अरुण झुनझुनवाला एवम डॉक्टर घोष, डॉक्टर शमीम अहमद आदि ने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया। साथ ही विशिष्ट समाजसेविका *श्रीमती कुसुमजी कतारूका* की उपस्थिति में यह चस्मा वितरण कार्य किया गया। ज्ञात रहे कि प्रत्येक बुधवार एवम शनिवार को संस्था के चिकित्सालय से डॉक्टर शमीम अहमद के नेतृत्व में निःशुल्क चक्षु परीक्षण का कार्य जारी है। सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ने दी।