श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में श्रीगणेश – लक्ष्मी एवं दीपावली पूजन ।

कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में धनतेरस, दीपावली के सुअवसर पर श्रीगणेश – देवी लक्ष्मी की श्रद्धालु भक्तों ने आस्था, भक्ति भावना से पूजा – अर्चना की । मन्दिर के ट्रस्टी सुशील गोयनका ने बताया कि भगवान श्रीगणेश के अलौकिक दर्शन एवम्  प्रतिदिन मंगला आरती, महा आरती, सायं आरती, शयन आरती तथा  भजनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालु भाव – विभोर हो गये । प्रकाश से आलोकित मन्दिर में दीपावली की शुभकामना देते हुए सुशील गोयनका ने बताया 10 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव एवम् 11 नवम्बर को भैया दूज मनाया जायेगा ।

इमामी फाउंडेशन के समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका के मार्गदर्शन में मन्दिर में धार्मिक आयोजनों के लिये प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, देवकीनंदन गुप्ता, बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, उत्कर्ष मोदी, रामलाल तिवारी, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन, मनोज नाथानी एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *