
कोलकाता । श्री श्री रामेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तों ने आस्था, भक्ति भावना से पूजा – अर्चना की । स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा भगवान श्रीगणेश, देवी लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख – शान्ति हो । दीपावली के दीप आपके जीवन को रोशन करें ।

श्री श्री रामेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में भगवान शिव – शंकर, गणेश – लक्ष्मी, देवी दुर्गा, देवी काली, राम दरबार, श्रीराम भक्त हनुमान, राधा – कृष्ण, श्री जगन्नाथ महाप्रभु, खाटू श्याम, रामदेव बाबा, रानी सती, ढांढण सती एवं पारासारा दादी, नानू सती, माना सती, डेडल दादी, शीतला माता, भैरव बाबा, शनि महाराज, सूर्य उपासना के श्रद्धालु भक्त देवी – देवताओं के दर्शन, पूजा – अर्चना करने आते हैं । सेन्ट्रल कोलकाता स्थित मन्दिर में भजन – कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है । अनिल जालान, ललित गुप्ता, वरुण बियानी, धीरेन अग्रवाल एवं सांवरिया सत्संग परिवार के कार्यकर्ता दीपावली पूजन – उत्सव में सक्रिय हैं ।
