
कोलकाता : रवींद्र सरोबर फ्रेंड्स फ़ोरम द्वारा 1 नवंबर 2026 को बुलेवार्ड-11, साउथर्न एवेन्यू स्थित पार्क में भव्य दीपावली प्रीति-सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 225 सदस्यों, शुभचिंतकों और मेहमानों ने भाग लिया और आपस में दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रीमा मुखर्जी द्वारा शंखनाद के साथ किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने ॐ के उच्चारण से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
संस्था के उपसभापति गिरधारी लाल चमड़िया, मदर्स अर्थ के सचिव अरूप भट्टाचार्य, मॉर्निंग वॉकर्स के दामोदर लाल तुलस्यान, ताजा टीवी के चेयरमैन विशंभर नेवर तथा IDBI बैंक की प्रबंधक श्रीमती बारना राय चौधरी ने दीपावली के शुभ संदेश श्रोतागण के साथ साझा किए। IDBI बैंक के उप जोनल हेड असित प्रहरी और प्रबंधक रॉय चौधरी ने संस्था की निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी बैंक सदस्यों के मित्र के रूप में सहयोग करता रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व सभापति परमेश्वर लाल साह तथा वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश कनोडिया, जलान, संतोष सराफ, इंद्रचंद बेड, डॉ. नागौरी, करनानी, बी.डी. सुराना, बी.सी. सुराना, कमलजी, नाथ बाबू, दुर्सीचंद, धीमन दास और रमेश जाजोदिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्र फाउंडेशन, योगिक संघ सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संस्था के सूत्रधार ओमप्रकाश जोपर के अथक प्रयासों से यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रायोजन मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के दामोदर लाल तुलस्यान, राजेश जैन और पवन केडिया ने किया, जिनकी ओर से स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान अविनाश ग्रुप ने मधुर गीतों और संगीत से माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन में अशोक सिंह तथा युवा सदस्य राहुल दास का योगदान विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा।
संस्था के सचिव मुकेश पारेख ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। अंत में संतोष कुमार सराफ ने उपस्थित सदस्यों, मेहमानों, प्रायोजकों और डेकोरेटर सहित सभी सहयोगियों को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया।
