नवपद ओली में जैन धर्म के संस्कार अपनाने की प्रेरणा

कोलकाता । मुनि रविन्द्र विजय महाराज एवं मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में श्री वर्द्धमान जैन संघ में नवपद ओली में श्रद्धालु साधना – आराधना कर रहे हैं । 26 अक्टूबर तक नवपद ओली आराधना, नौ पदों की पूजा मे श्रद्धालु भाव विभोर हो गये । मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने कहा नवपद ओली आराधना जैन धर्म का एक शाश्वत पर्व है । नवपद ओली में नौ दिनों तक जैन धर्म के नौ पदों की पूजा की जाती है । प्रत्येक पद जीवन में जैन धर्म के संस्कार अपनाने की प्रेरणा देता है । यह आराधना वर्ष में दो बार (चैत्र शुक्ल पक्ष और आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी से पूर्णिमा तक) 9 दिन के लिये की जाती है । इस अवधि में पंचपरमेष्ठी सहित नौ पदों की विशेष पूजा, जप और आयंबिल तप किया जाता है । आयंबिल तप में श्रद्धालु खाने-पीने की चीजों पर संयम रखते हैं और तय नियमों के अनुसार दिन में एक बार सात्विक (उबला हुआ) भोजन करते हैं । श्रद्धालु गुरुजनों के बताए नियमों के अनुसार तप कर रहे हैं ।

श्री वर्धमान जैन संघ के ट्रस्टी कमल सिंह रामपुरिया, विजय चन्द बैद, रतनचंद बांगानी, एस मिलाप चन्द, मुल्तान चन्द सुराणा, महेन्द्र सुराणा, दिलीप दुगड़, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया एवं चातुर्मास प्रबंध समिति के संयोजक माणकचन्द सेठिया, शांतिलाल रामपुरिया, मोहनलाल कोचर, देवेन्द्र कोचर एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *