
शीतल पेयजल की मशीन मानव सेवार्थ समर्पित ।
कोलकाता । लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुड़गाछी की पहल पर श्रद्धेय श्याम सुन्दर सराफ की पुण्य स्मृति में सावित्री देवी सराफ एवं परिवार के सहयोग से लेक डिस्ट्रिक्ट (कादापाड़ा) के समीप शीतल पेयजल की मशीन मानव सेवार्थ समर्पित की गई । लायन्स कांकुड़गाछी के अध्यक्ष दीपक बंका ने विधायक तापस राय, श्याम कुमार जयसवाल एवं लायन बंधुओं के सक्रिय सहयोग की सराहना की । उद्घाटन समारोह में रमेश सराफ, बी एन केशान, आशीष झुनझुनवाला (डी जी), कमल जैन, इंदर बजाज, रोहित कानोड़िया, प्रवीण खेतावत, दीपक खेतावत एवं लायन बन्धु सक्रिय रहे ।

आशीष झुनझुनवाला (डी जी) एवं दीपक बंका ने परोपकार, मानव सेवा को समर्पित सेवाकार्य के लिये सावित्री देवी सराफ, आयुष सराफ, सुमन सराफ एवं सराफ परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सेवा हमारा धर्म है । वर्ष 2026-27 में 12 महीनों में 12 प्याऊ स्थापित करने का संकल्प लिया गया है । क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए यह सेवा कार्य किया गया है । इस प्याऊ से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा । उन्होंने लायंस क्लब कांकुड़गाछी द्वारा संचालित उल्टाडांगा स्थित मल्टी स्पेशलिटी लायंस हॉस्पिटल सहित विभिन्न सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया ।
