
कोलकाता, 22 अक्तूबर। मध्य कोलकाता के ताराचंद दत्त स्ट्रीट में बुधवार (21 अक्तूबर) को काली पूजा की सफलता व संपन्नता के उद्देश्य से भूमि व खूंटी पूजा की गई। ताराचंद दत्त स्ट्रीट स्टुडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित होने वाली काली पूजा का अबकी 57वां वर्ष है। वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि बीते कुछ सालों के दौरान ताराचंद दत्त स्ट्रीट की काली पूजा ने अच्छी ख्याति अर्जित की है। खूंटी पूजा के दौरान बतौर अतिथि पूर्व विधायक दिनेश बजाज के अलावा मनीषा बजाज, रामचंद्र बड़पोलिया, राजकुमार शर्मा, संजय बक्सी (पूर्व विधायक), राजगिरी सिंह, अनिल सिंह, रोहित पाठक, गौतम सरकार, रेहाना खातून (पूर्व पार्षद), अशोक झा, कपिल जायसवाल, अरुण सेठ, राजेश सेठ, अशोक गुप्ता, महेश गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, डा एके सिंह, राजेश बडपोलिया, विनय प्रसाद, गणेश जोशी, हरि सोनी, अशोक आसोपा, दुलाल मित्रा, राजेश खन्ना, लल्लू मिश्रा, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह व राजेश राय समेत कई जाने माने लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश लखोटिया, सुरेश लखोटिया, शंभू मिश्रा, सज्जन शर्मा, जगत शेखानी, अनिल शर्मा (गुट्टू), जयगोविंद इंदौरिया, दीपक शाह, अनिल शर्मा (बबलू), विजय शर्मा, शशि शर्मा, संजीव शर्मा, सोनू शर्मा, आदित्य गोस्वामी, काशीनाथ मिश्रा, रोहित लखोटिया, राजकुमार पांड्या, विनोद जालान, संदीप सोमानी, रामेश्वर सिंह, मीनू सिंह, विपीन गनात्रा, पप्पू शम्सी, आनंद शर्मा व आकाश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
