श्री केड शक्ति मन्दिर में कन्या पूजन, सामूहिक सुन्दरकाण्ड में श्रद्धालु भक्त भाव – विभोर ।

कोलकाता । श्री केडिया सभा के रजत जयंती वर्ष में आस्था एवं भक्ति भावना से नवरात्र उत्सव में कन्या पूजन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों में केडिया बन्धु सपरिवार शामिल हुए ।

श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, जगदीश प्रसाद, मोहन, बलदेव, गोपीकिशन, राजकुमार, महावीर प्रसाद, संजीव, विनोद छावछरिया, अरुण, पवन, सचिन, सुशील, गणेश केडिया एवं महिला समिति ने कन्याओं को उपहार प्रदान कर शुभकामना दी ।

सचिव मोहन केडिया ने कहा कन्या पूजन हम सभी के लिये प्रेरणा है । कन्या पूजन करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर – परिवार में सुख – शान्ति, समृद्धि का आशीर्वाद देती है । श्री केड शक्ति मन्दिर में सीताराम सत्संग समिति की ओर से सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ में सैकड़ों श्रद्धालु भक्त, महिलाएं शामिल हुए ।

अनिल केडिया, मनमोहन, रामअवतार, विनोद, प्रकाश, विनय राणासरिया, अमित, भरत, सुमित, बद्री, अजय एवं कार्यकर्ताओं ने सीताराम सत्संग समिति के सदस्यों का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *