
कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में दुर्गापूजा – नवरात्र के अवसर पर 17 से 26 अक्टूबर तक मन्दिर मे भजनों की अमृत वर्षा से भक्तिमय वातावरण में दर्शनार्थी, श्रद्धालु भक्त अलौकिक श्रृंगार का दर्शन कर पूजा – अर्चना कर रहे हैं । प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका ने बताया सोमवार 19 अक्टूबर को कन्या पूजन एवं मंगलवार 20 अक्टूबर को भक्ति भावना से सिंदूर खेला होगा । श्रद्धालुओं में वितरित कूपन के ड्रॉ में चयनित महिलाओं को मन्दिर प्रांगण में मां को अर्पित साड़ी (वस्त्र) प्रदान की जायेगी । सुशील गोयनका ने बताया कि यहां विराजमान श्रीसिद्धिविनायक का श्रीविग्रह मुम्बई स्थित श्रीसिद्धिविनायक मन्दिर में प्रतिष्ठित श्रीविग्रह की प्रतिकृति है । कोलकाता में श्रीसिद्धिविनायक देवस्थानम के रूप में 28 फरवरी 2020 को श्रीसिद्धिविनायक के चरणों में अर्पित कर दिया । उद्योगपति, समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल एवं राधेश्याम गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, डी एन गुप्ता, बी एल चौधरी, राजू कटारुका, रामलाल तिवारी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, उदय चौधरी, अर्जुन धवन एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
