श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष में सेवा कार्य की सराहना ।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा 500 महिलाओं को साड़ी वितरण ।

कोलकाता । विश्व हिंदू परिषद (मध्य कोलकाता) ने श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में अहिरिटोला में सेवामूलक कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया । समाजसेवी अमरनाथ सिंह (मुन्ना) की अध्यक्षता में सेवा शिविर में आर एस एस के विशिष्ट प्रचारक माणिक चंद्र पाल, विधायक सरवरी मुखोपाध्याय, समाजसेवी अजय गोयल, दिलीप जवार, गौतम सरकार, कर्नल (रिटायर्ड) कुणाल भट्टाचार्य, शंकर बोस, मनोज बाल्मीकि, मित्र गौरव महाराज, कर्नल पाठक, शर्मिष्ठा, तन्मयता भट्टाचार्य, पामेला गोस्वामी, रामकृष्ण सिन्हा, राजू बोस, अमित दा, अनिर्वाण भट्टाचार्य, राजेश प्रसाद सहित वक्ताओं ने श्रद्धेय अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व, सामाजिक सेवा के संकल्प को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । अमरनाथ सिंह ने कहा महिलाओं के प्रति सम्मान, सहयोग और सामाजिक सेवा की दिशा में यह एक पहल है । अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष में निरंतर कार्यक्रम आयोजित होंगे । संयोजक अजय गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *