डॉक्टर गीतांजलि सोनी की NEET Post Graduate – 2026 में सफलता ।

कोलकाता । प्रतिभावान डॉक्टर गीतांजलि सोनी (एम बी बी एस) ने NEET Post Graduate – 2026 में सफलता हासिल कर परिवार, समाज को गौरवान्वित किया है । डॉक्टर गीतांजलि वर्तमान में एम डी/एम एस की तैयारी कर रही है ।

कोरोना (कोविड) संक्रमण के समय NEET एवम् एम बी बी एस की शिक्षा जारी रख कर सफलता हासिल करना डॉक्टर गीतांजलि एवं उसके भाई युवराज की प्रतिभा है । डॉक्टर गीतांजलि ने सभी चुनौतियों का मुकाबला कर सफलता प्राप्त की है । कोरोना (कोविड) संक्रमण के कठिन समय में डॉक्टर्स – प्रोफेसर एवम् बांकुड़ा (प. बंगाल) मेडिकल कॉलेज के सभी साथी विद्यार्थियों का सहयोग रहा ।

सन 2021 में सन्मार्ग द्वारा प्रतिभा सम्मान (राम अवतार गुप्त हिंदी प्रोत्साहन पुरस्कार) में प्रथम पुरस्कार विजेता युवराज सोनी राज्य के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज (कल्याणी) में एम बी बी एस (डॉक्टर) के फाइनल वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर रहा है । माध्यमिक एवम् उच्च माध्यमिक में निरन्तर सफलता के लिये डॉक्टर गीतांजलि सोनी एवम् उसके भाई युवराज सोनी को विद्यालय एवम् अनेक सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किया । हम शुभ आशीर्वाद प्रदान कर डॉक्टर गीतांजलि एवम् युवराज सोनी को निरन्तर सफलता की शुभकामना देते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *