श्री पुनरासर बालाजी की भजन संध्या, अलौकिक दर्शन ।

कोलकाता । पूर्वी अपार्टमेंट में आयोजित श्री पुनरासर बालाजी की भजन संध्या में बालाजी के अलौकिक श्रृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु भक्त भाव मुग्ध हो गये । भजनों की अमृत वर्षा से भाव विभोर श्रद्धालुओं ने आस्था से पूजा अर्चना की । बसंत (झबरू) एवं श्रीबल्लभ दुजारी ने बताया दुजारी परिवार श्री पुनरासर बालाजी का उत्सव अपने निवास में गत 128 वर्ष से मना रहे हैं । श्री पुनरासर बालाजी का मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले के पुनरासर गाँव में स्थित भगवान हनुमान जी का एक प्रसिद्ध मंदिर है । इस मंदिर की स्थापना विक्रम संवत 1775 (वर्ष 1718 ईस्वी) में हुई थी । भाद्रपद महीने के साथ-साथ चैत्र और आश्विन महीनों में भी यहाँ बड़े मेलों का आयोजन होता है, जिसमें देश भर से श्रद्धालु आते हैं । ऋषभ मूंधड़ा, कुणाल, वैभव, केशव एवं दुजारी परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *