55 किलो गांजा सहित गिरफ्तार 2

संघमित्रा सक्सेना:- नॉर्थ 24 परगना अंतर्गत सोदपुर से 55 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक बैरकपुर पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत न्यू बैरकपुर पुलिस स्टेशन एक अभियान चलाया था। अभियान के तहत सोदपुर मध्यमग्राम रोड से दो अभियुक्तों को 55 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। फोर व्हीलर के अंदर गांजा छुपा के ले जा रहा था। निरुपम राय (30), सुप्रियो हालदार (26) बैरकपुर का रहने वाला है। दोनों अपराधियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *