ब्रह्ममयी काली मन्दिर में रक्षा बंधन एवं सावन का झूलन उत्सव ।

कोलकाता । ब्रह्ममयी काली मन्दिर, नोआपाड़ा में जगतगुरू स्वामी परमात्मानंद महाराज के सानिध्य में रक्षा बन्धन एवं सावन का झूलन उत्सव परम्परागत रूप में मनाया गया ।

स्वामी परमात्मानंद महाराज ने भक्तों को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया एवं भक्तों के जीवन में सुख – शान्ति की शुभकामना दी । उन्होंने बताया देवी काली की पूजा – अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने झूलन यात्रा का आनन्द लिया । सावन की झूलन यात्रा में भूदेवी एवं श्रीदेवी, राधा एवं गोपियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण लीला कर रहे थे । सावन की झूलन यात्रा भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम और उनकी लीलाओं को समर्पित एक अत्यंत सुंदर और आनंदमय उत्सव है । हिंदू पौराणिक कथाओं और दर्शन में भूदेवी और श्रीदेवी भगवान विष्णु की अलग-अलग शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं । श्रीदेवी आध्यात्मिक जगत, समृद्धि, ऐश्वर्य, सौंदर्य, ज्ञान और यश का प्रतीक है । महामण्डलेश्वर साध्वी परमात्मा प्राण माताजी, महामंडलेश्वर सुधाग्नात्मानंद महाराज, चिरंजीव घोष, आचार्य विष्णु झा, काजल मोदक, अनिकेत चक्रवर्ती एवं श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *