
के.डी. अग्रवाल परिवार द्वारा की जा रही मानव सेवा की सराहना ।
कोलकाता । ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन द्वारा समाजसेवी के.डी. अग्रवाल – सरिता अग्रवाल परिवार के सहयोग से 48 नागरिकों के नेत्र में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर सेवाकार्य किया गया । के.डी. अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एवं अंशिका अग्रवाल का स्वागत ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीतम दफ्तरी, सचिव पी.एल. खेतान, सह-सचिव प्रकाश राज राजाजी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, डॉ. आलोक तिवारी ने किया ।
के.डी. अग्रवाल ने ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन द्वारा संचालित नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, 16 बेड की डायलिसिस यूनिट, डेंटल सेवा सहित अन्य जनसेवा कार्यों की सराहना की । उन्होंने कहा कि हमारा समाज सदा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और कामना है कि जरूरतमंदों की सेवा के ऐसे कार्य अनवरत चलते रहें ।

विशाल अग्रवाल ने बताया कि उनके परिवार के सहयोग से यह 14वां नेत्र चिकित्सा शिविर है । इससे पूर्व दो शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए गए थे । उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल प्रदान करना, महामारी के दौरान सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री एवं दवाइयों का वितरण तथा निःशुल्क डायलिसिस जैसी सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं । गिरीश गनेरीवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल मालाकार, श्रवण अग्रवाल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । प्रीतम दफ्तरी एवं पी.एल. खेतान ने के डी अग्रवाल परिवार द्वारा की जा रही मानव सेवा की सराहना की एवं आभार व्यक्त किया ।
