
कोलकाता, 24 अगस्त। श्री बिहारीजी मंदिर (पाथुरियाघाट स्ट्रीट) में श्री रविकांत सुल्तानिया के सौजन्य से आयोजित झूलनोत्स रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मनभावन श्रृंगार, अखंड ज्योत के बीच उपस्थिति भक्तों ने भजनों का न केवल श्रवण किया, बल्कि भक्ति-भाव से झूम भी उठे। शाम पांच ज्योत प्रज्जवलन व गणेश वंदना के बाद बाबा के भक्तों ने बाबा पुरुषोत्तम दास के मीठे-मीठे भजन सुनाए और लड्डू गोपाल को सावन में झूला झूलाया। तत्पश्चात विजय सोनी ने अपनी मखमली आवाज और अपने सुरीले कंठ से राधाकृष्ण, बिहारीजी व पुरुषोत्तमदास बाबा के मीठे-मीठे भजन सुनाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ झूलनोत्सव को विराम दिया गया।
