
कोलकाता, 22 अगस्त। श्री बड़ाबाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी (जौहरी पट्टी) बड़तल्ला स्ट्रीट में 83वां दुर्गोत्सव का खूंटी पूजा शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

ढाक की थाप और मंत्रोच्चार के बीच पंडाल के पहले खूंटी की पूजा की गई। इसी के साथ इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव का श्रीगणेश हो गया।

पूजा समारोह में कमेटी के चेयरमैन महेश सोनी, मार्गदर्शक मनोज चांदगोठिया, अध्यक्ष नंदकिशोर तोषवाड़, उपाध्यक्ष नवीन सराफ,भगवती भार्गव व महेंद्र सोनकर, प्रधान सचिव निशांत सरावगी, कोषाध्यक्ष पंकज सराफ समेत अनिल लाखोटिया, नरेश शर्मा,नाविक मुणोत, जितेंद्र नाहटा, रिंटू पोद्दार, जगदीश सारदा, संजय मुणोत, अजय सरावगी, पवन झुनझुनवाला, राजू सोनकर,नीलेश जैन, मंजीत सोनकर, मुकेश सोनकर, राहुल महतो, नितेश सरावगी,जितेंद्र वैद, विजय महतो सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सचिव पंकज सोनकर ने किया।
