एम.पी. बिड़ला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल बेहाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोलकाता/बेहाला : कोलकाता देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ एम.पी. बिड़ला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वि‌द्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रधानाचार्या, तथा उप-प्रधानाचार्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगा लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने खूब सराहा। वि‌द्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *