जामुड़िया में टीएमसी नेताओं से मारपीट का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी

जामुड़िया। जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत न्यू केंदा मोड के पास रविवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट करने का आरोप भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य पर लगाया जा रहा है।वही इस घटना को लेकर डोबराना गांव निवासी तृणमूल कांग्रेस नेता गोपीनाथ पत्रो द्वारा कुल 7 भाजपा नेता व समर्थकों के खिलाफ रविवार देर रात को जामुड़िया थाना में मामला दर्ज कराया गया है।तृणमूल कांग्रेस नेता गोपीनाथ पत्रो द्वारा दर्ज शिकायत में उल्लेख किया गया है कि रविवार दोपहर न्यू केंदा मोड स्थित तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न अंचल के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक थी।वही बैठक के पश्चात घर लौटने के क्रम में न्यू केंदा मोड के पास भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवाशीष दुबे के नेतृत्व में लोगों द्वारा रास्ता रोक हमला करते हुए मारपीट किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट किए जाने के दौरान जान से मार देने की धमकी दिया गया।वही पुलिस में शिकायत करने पर इलाका छुड़वा देने और हत्या करने की भी धमकी दी गई।इस घटना को लेकर खास केंदा तथा न्यू केंदा के कुल 7 भाजपा समर्थकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस नेता गोपीनाथ पत्रो ने कहा कि 15 अगस्त को देश की 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू केंदा मोड स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में टीएमसी समर्थक सम्मिलित हुए।वही इसी द्वेष से भाजपा समर्थकों द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला कर मारपीट किया गया।उन्होंने कहा कि हमला की घटना की पूरी जानकारी न्यू केंदा मोड पर लगे सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त हो जाएगी जिससे पुलिस को जांच करने और हमलावरों की पहचान करने में सहूलियत होगी।तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तथा चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *