बाबा महादेव भक्त मंडल ने सिंगुर के सभीप रतनपुर में कांवड़ियों के लिए विशेष शिविर लगाया

कोलकाता, 16 अगस्त ; बाबा महादेव भक्त मंडल ने तारकेश्वर मार्ग पर सिंगुर के सभीप रतनपुर में कांवड़ियों के लिये विशेष शिविर लगाकर सेवा एवं सहायता प्रदान की। शिविर में कांवड़ियों को भरपेट भोजन, नाश्ता, चाय-शर्बत, प्राथमिक चिकित्सा और आराम करने की सुविधाएँ उपलब्ध करायी गयीं।
सेवा कार्य में सौनू जायसवाल, मनोज जायसवाल और अमरेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कांवड़ियों की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाना था, तथा आने वाले दिनों में ऐसे और शिविर आयोजित करने की योजना है। स्थानीय लोगों ने भी पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की सेवाएँ तीर्थयात्रियों के लिये काफी सहायता प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *