
आसनसोल। आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित बीएनआर क्लब में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80 वा स्वतंत्रता दिवस का पालन करते हुए तथा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निःशुल्क नेत्र जांच तथा स्वेच्छा रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम रक्त आंदोलन के नेता प्रबीर धर,आसनसोल महकमा के क्रीड़ा और संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव उत्पल रायचौधारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिसके पश्चात शिविर की शुरूआत की गई।रक्तदान शिविर के दौरान कुल 19 लोगों के स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसे आसनसोल ब्लैड बैंक सा आई टीम द्वारा संग्रह किया गया।वही पुनर्नदृष्टि नेत्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के दौरान कुल 21 लोगों की नेत्र जांच किया गया जिसमें से 4 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये।वही मोतियाबिंद की शिकायत वाले लोगों का ऑपरेशन 17 अगस्त को कराया जाएगा।इस दौरान कविता पाठ सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बऊल गीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।वही इस दौरान अतीत और वर्तमान में “नारी मुक्ति आंदोलन” विषय पर परिचर्चा सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शंपा राय,महिल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मेघना मन्ना,आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की शिक्षिका अर्पिता चक्रवर्ती,कलाकार अर्पिता ठाकुर,पूर्व शिक्षिका शंकरी चक्रवर्ती,शिक्षिका जैस्मीन बेगम,शिक्षिका डॉ नीलांजना रायचौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य वरिष्ठ पत्रकार नीलोत्पल रायचौधरी द्वारा किया गया।वही कार्यक्रम के आयोजन में आसनसोल बीएनआर क्लब के सचिव कल्याण मंडल,संयुक्त सचिव प्रबीर चट्टोपाध्याय सहित समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
