ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा

जामुड़िया। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित कर आज़ादी का महापर्व मनाया गया। ग़ौरतलब है कि सबसे पहले क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा ने समूचे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पूरे कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को बधाई दी। इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सतीश झा की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश का पाठ किया गया और सभी से अपील की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र हित में कार्य करें। यह भी उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय कार्यालय परिसर के साथ-साथ क्षेत्रीय अस्पताल व सभी इकाई कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *