
कोलकाता । श्री वर्धमान जैन संघ में मुनि रविन्द्र विजय महाराज, मुनि महेन्द्र विजय महाराज ने सभी श्रावक – श्राविकाओं को भारत के स्वाधीनता दिवस की शुभकामना दी । रतन चंद बांगाणी, मनीष कोचर, नवीन कोचर एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवम् झंडोत्तोलन के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गीत में सभी भाव विभोर हो गये । गुरु वल्लभ की देशभक्ति, भारत की स्वाधीनता में प्रेरणादायक व्यक्तित्व एवं जैन समाज के योगदान पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशीष कोचर ने विचार व्यक्त किये । बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति में कृधि बैद, मोक्ष कोचर, त्विशा जैन, विवान बांगाणी, वान्या भंसाली, लियान जैन, हितांशी सुराणा, अपेक्षा कोचर, रेयांश बांगाणी, त्विशा नाहटा, नव्या नाहटा, प्रथम कामदार, कसक कोठारी ने मनमोहक नृत्य, देशभक्ति के गीत एवं विचार से सबको मंत्रमुग्ध किया । दिलीप दुगड़, सुमेरमल बांगाणी, अमित कोचर, नीता कामदार, माधवी जैन, मोहनलाल कोचर एवं नरेंद्र बांठिया ने देशभक्ति के रंग में रंग दिया । महेंद्र सुराणा, संजय रामपुरिया, सुरेश बांगाणी, पारस सावनसुखा, सौरव सुराणा, आनंद बांगाणी, शिखर चन्द बांठिया, सुनील बांठिया प्रवीण बैद एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
