दुर्गापूजा से पहले आसनसोल नगर निगम की पहल, सार्वजनिक स्थानों, पार्क और गार्डन की सफाई शुरू

आसनसोल। दुर्गापूजा से पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, पार्क और गार्डनों की साफ-सफाई के लिए विशेष पहल की गई है। नगर निगम की टीम ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों, पार्क और गार्डनों को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत छातापाथर ग्लास फैक्ट्री के पास स्थित आसनसोल नगर निगम के पार्क की सफाई का काम किया जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। नगर निगम की इस पहल को लेकर शहर के लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दुर्गापूजा से पहले शहर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *