स्वामी करपात्री जी महाराज का जीवन सनातन हिन्दू के लिये प्रेरणादायी, मार्गदर्शक है — स्वामी परमात्मानन्द गिरी महाराज

कोलकाता । सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा ब्रह्ममयी काली मन्दिर, नोआपाड़ा में धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज की जयंती के अवसर पर जगतगुरू परमात्मानंद जी गिरी महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए ।

स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने करपात्री जी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा स्वामी करपात्री जी महाराज का जीवन सनातन हिन्दू के लिये प्रेरणादायी, मार्गदर्शक है । सनातन हिन्दू धर्म, वेदों और भारतीय संस्कृति के महान संत करपात्री जी महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए धर्म संघ तथा पारम्परिक भारतीय सिद्धांतों व मूल्यों पर आधारित शासन व्यवस्था के लिए अखिल भारतीय राम राज्य परिषद राजनीतिक दल की स्थापना की थी । गौ संरक्षण आंदोलन के लिये जीवन पर्यन्त समर्पित करपात्री जी महाराज ने भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए ऐतिहासिक और बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया । पण्डित विष्णु झा, अनिकेत चक्रवर्ती, अभयानंद भैरव एवम् श्रद्धालु भक्त सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *