
कोलकाता । श्री वर्धमान जैन संघ चातुर्मास प्रबंध समिति, कोलकाता की ओर से भावना आचार्य की प्रस्तुति मातृ-पितृ वंदना का आयोजन रविवार 9 अगस्त को होगा । माता – पिता एवं संस्कार निर्माण पर मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने कहा माता – पिता के आशीर्वाद से जीवन का हर पल खास है, ऐसे माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह एक अनूठा प्रयास है । माँ की ममता – वात्सल्य, पिता के संघर्ष और उनके निस्वार्थ प्रेम को समर्पित श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भावपूर्ण उत्सव है ।

मुनिश्री ने प्रेरक आशीर्वचन में कहा मातृ-पितृ वंदना भावनात्मक प्रस्तुति के साक्षी बन कर सभी श्रावक – श्राविका, जैन समाज अपने माता-पिता के प्रेम, त्याग और अनंत उपकारों का स्मरण करें । श्री वर्द्धमान जैन संघ के ट्रस्टी, अध्यक्ष कमलसिंह रामपुरिया, एस मिलाप चन्द जैन, विजय चन्द बैद, मुल्तान चन्द सुराणा, दिलीप दुगड़, महेन्द्र सुराणा, रतनचंद बांगाणी, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया, संयोजक शांतिलाल रामपुरिया, माणकचन्द सेठिया, मोहनलाल कोचर, देवेन्द्र कोचर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने माता-पिता के प्रति सम्मान एवं प्रेम की इस पावन अभिव्यक्ति में शामिल होकर उत्सव को यादगार बनाने का निवेदन किया ।
