चिलचिलाती धूल और छाई का कहर: न्यामतपुर में फूटा जनता का गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

 

कुल्टी : छाई से लदे ओवरलोड डंपरों और लोरियों की बेलगाम आवाजाही ने न्यामतपुर के स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। हवा में तैरती खतरनाक छाई और उड़ती धूल से त्रस्त होकर मंगलवार को स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में नागरिकों ने नियमतपुर न्यू रोड पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और यातायात ठप कर दिया।सांसों पर संकट, आँखों में जलनस्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर बिना तिरपाल ढके इन लोरियों से छाई का परिवहन किया जा रहा है। पूरी सड़क पर छाई गिरने के कारण वह लगातार उड़कर राहगीरों और बाइक सवारों की आंख, मुंह और शरीर पर लग रही है। स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि डिसेरगढ़ से नियमतपुर न्यू रोड होते हुए चित्तरंजन रोड तक का पूरा रास्ता धूल और छाई की मोटी परत से ढक गया है। इसके कारण इलाके में सांस की बीमारी, आंखों में गंभीर जलन और अन्य शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।पुलिस के आश्वासन पर हटा जामसड़क जाम और उग्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नियमतपुर फांड़ी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और उनकी जायज मांगों को उच्चाधिकारियों तथा संबंधित विभाग तक पहुंचाने का लिखित आश्वासन दिया। पुलिस के दखल और ठोस कार्रवाई के भरोसे के बाद ही स्थानीय लोगों ने अपना आंदोलन वापस लिया।’सिर्फ वादे नहीं, जमीन पर दिखे कार्रवाई’आंदोलनकारियों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि वे सिर्फ खोखले आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि:छाई का परिवहन पूरी तरह से सुरक्षित और ढके हुए वाहनों में ही सुनिश्चित हो।सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए ताकि धूल न उड़े।पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वाले डंपर मालिकों के खिलाफ तुरंत कड़े कानूनी कदम उठाए जाएं।ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रदूषण पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे दोबारा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *